Showing posts with label India. Show all posts
Showing posts with label India. Show all posts

Saturday, July 11, 2009

हिन्दी ब्लाग जगत की वे बेहतरीन रचनाएँ जिन्होने मुझे प्रभावित किया-4

हिन्दी ब्लाग जगत की वे बेहतरीन रचनाएँ जिन्होने मुझे प्रभावित किया-4
- पंकज अवधिया

क्या आप मस्तिष्क की चोटों पर वेब साइट बनाने में भागीदारी करेंगे?

19 मार्च, 2007 को माननीय ज्ञानदत्त पांडेय जी के मानसिक हलचल ब्लाग की यह प्रस्तुति एक भारी मानसिक पीडा झेल रहे पिता की प्रस्तुति है जो सक्षम होने के बाद भी अपने पुत्र के लिये ज्यादा कुछ नही कर पा रहा है। ज्ञान जी ऊपर से जितने खुश दिखे पर भीतर से वे शांत नही है। पूरा हिन्दी ब्लाग परिवार सदा ही उनके साथ है। इसी ब्लाग परिवार के साथ इस प्रस्तुति के माध्यम से वे अपना दर्द बाँटते है और सहयोग की अपील करते है।

इस प्रस्तुति मे वे लिखते है-

“मैं ब्रेन-इन्जरी के एक भीषण मामले का सीधा गवाह रहा हूं. मेरा परिवार उस दुर्घटना की त्रासदी सन २००० से झेलता आ रहा है.”

“बहुत समय से मस्तिष्क की चोटों के मामलों पर इन्टर्नेट पर सामग्री उपलब्ध कराने का विचार मेरे मन में है. सिर में चोट लगने को भारत में वह गंभीरता नहीं दी जाती जो दी जानी चाहिये. कई मामलों में तो इसे पागलपन और ओझाई का मामला भी मान लिया जाता है. चिकित्सा क्षेत्र में भी सही सलाह नहीं मिलती. निमहन्स (National Institute of Mental Health and Neurosciences, Bangalore) में एक केस में तो मैने पाया था कि बिहार के एक सज्जन बहुत समय तक तो आंख का इलाज करा रहे थे और नेत्र-चिकित्सक ने यह सलाह ही नहीं दी कि मामला ब्रेन इन्जरी का हो सकता है. जब वे निमहन्स पंहुचे थे तो केस काफी बिगड़ चुका था...”

http://halchal.gyandutt.com/2007/03/blog-post_19.html


भूमिका: हिन्दी ब्लाग परिवार मे शामिल होने के बाद मैने अनगिनत चिठ्ठे पढे और इनमे प्रकाशित विचारो/लेखो/निबन्धो/कहानियो ने मेरे जीवन को बहुत प्रभावित किया। यह मेरा कर्तव्य है कि मै फिर इन खूबसूरत मोतियो को आपके सामने प्रस्तुत करुँ ताकि आप हिन्दी ब्लागरो के अविस्मरणीय योगदान को एक बार फिर से जान सके।

Friday, July 10, 2009

हिन्दी ब्लाग जगत की वे बेहतरीन रचनाएँ जिन्होने मुझे प्रभावित किया-2

हिन्दी ब्लाग जगत की वे बेहतरीन रचनाएँ जिन्होने मुझे प्रभावित किया-2
- पंकज अवधिया

आज तुमने फिर बहुत सुन्दर लिखा है!!


24 सितम्बर, 2007 को माननीय समीर लाल जी के उडन तश्तरी नामक ब्लाग पर की गयी यह प्रस्तुति आँखो को नम कर देती है, विशेषकर इस प्रस्तुति का वह भाग जिसमे उन्होने कनाडा से लौटते अपने पिताजी के विषय मे भरे मन से लिखा है। परदेस मे बसे व्यथित ह्र्दय की यह अभिव्यक्ति कभी भी नही भुलायी जा सकती है।

“अभी कुछ घंटे पहले ही उन्हें हवाई जहाज पर बैठा कर लौटे हैं. घर तो जैसे पूरा खाली खाली लग रहा है. दादा जी के जाने से तीनों चिड़िया भी उदास है, जो शाम को उनको अपनी चीं चीं से हैरान कर डालती थीं, आज वो भी चीं चीं नहीं कर रहीं. पत्नी चुपचाप अनमनी सी बैठी टीवी देख रही है, जैसे अब उसके पास कोई काम करने को ही नहीं बचा. “


http://udantashtari.blogspot.com/2007/09/blog-post_24.html



भूमिका: हिन्दी ब्लाग परिवार मे शामिल होने के बाद मैने अनगिनत चिठ्ठे पढे और इनमे प्रकाशित विचारो/लेखो/निबन्धो/कहानियो ने मेरे जीवन को बहुत प्रभावित किया। यह मेरा कर्तव्य है कि मै फिर इन खूबसूरत मोतियो को आपके सामने प्रस्तुत करुँ ताकि आप हिन्दी ब्लागरो के अविस्मरणीय योगदान को एक बार फिर से जान सके।

Thursday, July 9, 2009

हिन्दी ब्लाग जगत की वे बेहतरीन रचनाएँ जिन्होने मुझे प्रभावित किया-1

हिन्दी ब्लाग जगत की वे बेहतरीन रचनाएँ जिन्होने मुझे प्रभावित किया-1
- पंकज अवधिया


स्वर्ग, जहाँ आदमी बसता है

17 जुलाई, 2007 को आदरणीय रवि रतलामी के रचनाकार ब्लाग के माध्यम से मैने श्री सोमेश शेखर चन्द्र जी की यह रचना पढी। एक बार पढना शुरु किया तो रुकते ही नही बना। काश, मै भी इस जीवन मे इस ढंग से लिख पाता। आप इस कडी पर जाकर इस यात्रा वृत्तांत को पढ सकते है।

http://rachanakar.blogspot.com/2007/07/blog-post_16.html



भूमिका: हिन्दी ब्लाग परिवार मे शामिल होने के बाद मैने अनगिनत चिठ्ठे पढे और इनमे प्रकाशित विचारो/लेखो/निबन्धो/कहानियो ने मेरे जीवन को बहुत प्रभावित किया। यह मेरा कर्तव्य है कि मै फिर इन खूबसूरत मोतियो को आपके सामने प्रस्तुत करुँ ताकि आप हिन्दी ब्लागरो के अविस्मरणीय योगदान को एक बार फिर से जान सके।

Tuesday, December 23, 2008

वेब दुनिया वालो चोरी बन्द भी करो अब

कुछ दिनो पहले रचना जी ने जानकारी दी थी कि कैसे उनके ब्लाग से सामग्री चुराकर वेबदुनिया मे डाल दी गयी थी। मेरा भी एक लेख चोरी हुआ है। यह लेख ज्ञान जी के मानसिक हलचल ब्लाग पर प्रकाशित हुआ था। मूल लेख का लिंक यह रहा


http://halchal.gyandutt.com/2008/02/blog-post_13.html

और ये है वेबदुनिया का लिंक

http://omnamh.mywebdunia.com/2008/10/06/1223277420000.html


कुछ तो शर्म करो। एक के बाद एक मामले! कुछ तो शर्म करो।

Tuesday, July 1, 2008

भैंस की च्यूंगम भला मनुष्य क्यो खा रहा?

भैंस की च्यूंगम भला मनुष्य क्यो खा रहा?
- पंकज अवधिया

कुछ दिनो पहले की बात है मेरे साथ टेबल टेनिस खेलने एक सज्जन आये स्थानीय क्लब मे। खेल से पहले ही उन्होने च्यूंगम का पैकेट निकाला और मुझसे लेने को कहा। अपने छोटे बच्चो को भी उन्होने इसे दी। मैने धन्यवाद कहते हुये इंकार कर दिया। वे बोले यह शुगर फ्री है। मैने कहा कि मेरे न लेने के दूसरे कारण है। बहुत पूछने पर मैने बताया कि यह बच्चो के लिये नही है और इसमे ऐसा तत्व है जो किडनी के लिये नुकसानदायक है। वे हँसने लगे। उन्होने समझा कि मै मजाक कर रहा हूँ। मैने उनसे पैकेट माँगा और फिर उसमे बारीक अक्षरो मे अंकित कुछ पंक्तियाँ पढवा दी। उसमे साफ लिखा था ‘नाट फार माइनर्स’। साथ की एक रसायन का नाम लिखा था। वे चौक पडे। उन्होने घर फोन लगाया और अपनी पत्नी से इंटरनेट पर इस रसायन के बारे मे पता करने को कहा। दस मिनट के अन्दर फोन आया कि हाँ यह रसायन किडनी के लिये अभिशाप है और किडनी के रोगो से प्रभावित रोगियो को तो इसे खाना ही नही चाहिये।

पूरा लेख इस कडी पर पढे

http://ecoport.org/ep?SearchType=earticleView&earticleId=3180&page=-2

Friday, June 13, 2008

क्या आरुषि के पिता की हस्त-रेखाए ऐसी है?

यह प्रश्न है मेरे मित्र अभय का जिन्होने हाल ही मे ब्लागिंग आरम्भ की है। अभय के पास कम्प्यूटर नही है। वे साइबर कैफे से ब्लागिंग करेंगे। ज्योतिष मेरे लिये अबूझ विज्ञान है पर अभय काफी जानकारी रखते है। उनका कहना है कि वे किसी के बारे मे पढ, देख और सुनकर उसके हाथो की रेखाए बना सकते है। मेरी भूमिका परिचय तक है। आप से अनुरोध है कि आप उनके ब्लाग पर जाकर उनकी इस विधा के बारे मे जाने।

रेखा कह देती है सब

http://hast-rekhaa.blogspot.com/2008/06/blog-post.html


अभय से एक अनुरोध

मनुष्य का भविष्य़

बताने वालो

उसे विपत्ति से बचाने के उपाय

सुझाने वालो


जरा इस धरती का भविष्य़

बता दो

निज स्वार्थ मे डूबे मनुष्य के इरादे

जता दो


क्या पहनाऊँ उसे

जो वह न करे बर्बाद इस धरती को

मोती, पन्ना, मूंगा जो भी कहो

पर देखना चाहता हूँ

आबाद इस धरती को

- पंकज अवधिया ‘दर्द हिन्दुस्तानी’

Friday, May 2, 2008

क्या आपने हल्दी के पेटेंट का यह नया आवेदन पत्र देखा है?

हल्दी के पेटेंट होने की बात हम सभी समय-समय पर करते रहते है। हल्दी अनंत काल से भारत मे प्रयोग होती रही है। इसके बहुत से उपयोग दस्तावेजो के रुप मे उपलब्ध है पर ज्यादातर ज्ञान अब भी पारम्परिक चिकित्सको के पास है। नेट पर सर्फिंग करते समय अचानक ही मेरी नजर इस पेटेंट के आवेदन पत्र पर पढी जिसमे हल्दी और अदरक के साथ सोयाबीन के प्रयोग से मधुमेह नियंत्रण का दावा किया गया है। यह आवेदन भारतीयो द्वारा किया गया है। इसमे से ज्यादातर वे लोग है जिन पर एक समय मे भारतीय वनस्पतियो और इससे सम्बन्धित ज्ञान को बचाने का जिम्मा था। एक ओर हमारी सरकार कहती है कि दस्तावेजीकरण नही हुआ है। दूसरी तरफ हमारे वैज्ञानिक हल्दी और अदरक से सम्बन्धित नुस्खो को पेटेंट कराने मे जुटे है। यह बात अजीब लगी और यह कभी भी हिन्दी मे जनसाधारण तक नही पहुँचेगी इसलिये मै ये पोस्ट प्रेषित कर रहा हूँ। आप सभी सक्षम लोगो से निवेदन है कि हल्दी पर इस पेटेंट की कोशिश पर नजर रखे ताकि भारतीय ज्ञान की रक्षा हो सके।

इस नुस्खे जैसे बहुत से नुस्खे मेरी मधुमेह से सम्बन्धित रपट मे है जो भारतीय पारम्परिक चिकित्सको के ज्ञान के आधार पर लिखी जा रही है। इसलिये मुझे लगता है कि इस पर भारतीयो का अधिकार होना चाहिये न कि चन्द लोगो का।

http://www.google.com/patents?id=PeGYAAAAEBAJ&dq=curcuma+longa


Curcuma longa हल्दी का वैज्ञानिक नाम है।



Thursday, March 6, 2008

क्या छत्तीसगढ मे ही एयरटेल की सर्विस ऐसी है?

मैने 999 रुपये वाला इंटरनेट प्लान लिया है। पिछले बीस दिनो से मोडम की लाइट बन्द हो जाती है और नेट कनेक्शन चला जाता है। शिकायत पर शिकायत दर्ज करा रहा हूँ। पर हर बार आखिरी दिन यह सन्देश दिया जाता है कि हमारे आदमी आपके घर तीन बार गये पर कोई मिला नही। इस बार मै लगातार फोन कर रहा हूँ और कह रहा हूँ कि कोई एक्सीक्यूटिव एयरटेल का नाम खराब कर रहा है। आज सुबह से दसो फोन लगा चुका हूँ पर हर बार होल्ड पर रख दिया जा रहा है। फिर कहते है कि एक घंटे मे हमारे अधिकारी बात करेंगे। घंटे समाप्त होने के बाद फिर एक घंटे का समय देते है। मुझे नही लगता कि एयरटेल की मूल भावना मे ग्राहको को ऐसे परेशान करना है। एक बात बता दूँ कि मै हर बार समय से पहले बिल देता हूँ। इस रवैये से त्रस्त होकर मै यही सोच रहा हूँ कि छत्तीसगढ का ही एयरटेल ऐसा है या पूरे देश मे ही ऐसा व्यवहार होता है?

यदि आपके पास और कोई सुविधा के बारे मे जानकारी हो तो बताये। एयरटेल से तो लिखित मे कुछ नही मिलता इसलिये कंस्यूमर फोरम मे जाये तो जाये कैसे?