मुझे उम्मीद थी कि एक भारतीय की सफलता को दूसरा भारतीय शायद ही पचा पाये। अब देखिये मेरी छै घंटे मे 1000 पन्नो वाली बात पर सब काम छोडकर विघ्न संतोषी इस पर पोस्ट लिखने लगे। नाम से नही बेनाम होकर। मुझे ' तुझे मिर्ची लगी तो मै क्या करुँ' वाला गाना याद आ रहा है।" चलिये मै फिल्मी स्टाइल मे कहता हूँ यदि माँ का दूध पिया है तो यह चैलेंज स्वीकारे। मेरा तो ये रोज का काम है। आज ही आपके सामने यह करके दिखाता हूँ। यदि मै हारा तो आप सजा निर्धारित करे और यदि जीता तो आपको आजीवन सभी हिन्दी ब्लाग्स को पूरा पढकर टिप्पणी करनी होगी बिना पैसा लिये और बिना किसी ब्रेक के। मंजूर है???
वैसे जिन लोगो ने टिपपणी देकर हौसला आफजायी की है, उनका आभार। उम्मीद है अभी और विघ्न संतोषी सामने आयेंगे और अपनी खुन्नस निकालेंगे। मै तो रवि जी की तरह इनसे गाना गाकर ही निपटूंगा। वैसे उस खिसयानी पोस्ट के बाद अचानक ही साइट ट्रैफिक बढ गया है।
आज नीचे दी गयी कडी पर आप रपट मे जोडे जा रहे पन्नो को देख पायेंगे। रपट तो नही देख पायेंगे क्योकि इसमे पासवर्ड है पर तालिकाओ को देख पायेंगे। जिन्हे शक हो रहा है वे केवल तालिकाओ के ही प्रिंट निकालते चले। शायद ये ही एक हजार से अधिक पन्नो की हो जाये आज रात तक। अभी यह Day 165 पर है। ये रहा लिंक
http://ecoport.org/ep?SearchType=interactiveTableList&Title=Traditional+Shurbut+%28Sherbet%29+based+365+days+schedule+%28VII%29&KeywordWild=CO&TitleWild=CO
रपट की प्रगति मै इस कडी पर रोज पोस्ट कर रहा हूँ।
http://paramparik.blogspot.com/2008/05/blog-post_17.html
अब आप आ ही गये है तो मधुमेह की रपट की कडियो को भी देख ले| इनके भी प्रिंट निकालकर मन को ठंडा कर ले। ये है लिंक
http://www.pankajoudhia.com/botanical-17.htm
शुभकामनाए
अपडेट
हाथ कंगन को आरसी क्या और पढे-लिखे को फारसी क्या।
लीजिये 500 से अधिक नये पन्ने जुड गये रपट मे। Day 165 से अब Day 265 तक की तालिकाए हो गयी। प्रत्येक तालिका का विस्तार से वर्णन अलग। आज ज्यादा जोश था इसलिये कम समय लगा। विघ्न संतोषी जी के ब्लाग से होते हुये दिल्ली के अंग्रेजी दैनिक के पत्रकार मुझ तक पहुँच गये और एक इंटरव्यू ले लिया इस दस्तावेजीकरण पर। यह बोनस हुआ।
इसी बहाने एक बात कहना चाहूंगा। नारी जैसे दिखने वाले फल का समाचार कल धूम मचाता रहा क्योकि यह विदेश से आया था, किसी ने सवाल नही खडे किये पर आज एक देशवासी की पोस्ट आयी तो जडे खोदने के लिये कितनी मेहनत झोक़ दी विघ्नसंतोषी जी ने। यदि इतना समय उन्होने अपने लिये और अपने परिवार के लिये लगाया होता तो कुछ और बात होती। ऊर्जा के सकारात्मक प्रयोग की जरुरत है।
Showing posts with label Hindi blog. Show all posts
Showing posts with label Hindi blog. Show all posts
Saturday, May 17, 2008
Sunday, May 11, 2008
दर्द हिन्दुस्तानी को Pain हिन्दुस्तानी बनाया
आपने सही पढा अब गूगल बाबा हिन्दी से अंग्रेजी अनुवाद जो करने लगे है। गाजर घास और भ्रष्टाचार नामक मेरी हिन्दी कविता का अंग्रेजी शीर्षक दिया गया है Grass and Carrots corruption. इसी मे नीचे दर्द हिन्दुस्तानी को pain हिन्दुस्तानी कर दिया गया है। गनीमत है मेरा नाम Lotus अवधिया नही हुआ। आप जरा इस कविता का अंग्रेजी अनुवाद पढे। मुझे लगता है कि यदि किसी बडी प्रतियोगिता मे यह चली गयी तो पहला पुरुस्कार तय है। :)
आप ही बताये। आपके कैसे अनुभव रहे? 'Wind Red ' जी भी बताये। क्या कहा कौन 'Wind Red ' ? अरे अपने चहेते समीर लाल जी की बात कर रहा हूँ मै। :)
आप ही बताये। आपके कैसे अनुभव रहे? 'Wind Red ' जी भी बताये। क्या कहा कौन 'Wind Red ' ? अरे अपने चहेते समीर लाल जी की बात कर रहा हूँ मै। :)
Labels:
google translation,
Hindi blog,
Hindi to English
Friday, February 15, 2008
हिन्दी ब्लागर पर कानूनी कार्यवाही अब दूर नही
http://maeriawaaj.blogspot.com/2008/02/blog-post_15.html
इस क़डी मे मैने अपने नाम और दूसरे ब्लाग मे भेजी गयी टिप्पणी की चोरी देखी। मैने गूगल को एब्यूज की शिकायत दर्ज करायी है। मेरे लीगल एडवाइजर शायद कल सुबह कानूनी नोटिस भेजे। मुझे आशा है गूगल इस शिकायत पर कार्यवाही करेगा। मुझे लगा कि इस प्रगति की सूचना आप सभी को देनी चाहिये।
इस क़डी मे मैने अपने नाम और दूसरे ब्लाग मे भेजी गयी टिप्पणी की चोरी देखी। मैने गूगल को एब्यूज की शिकायत दर्ज करायी है। मेरे लीगल एडवाइजर शायद कल सुबह कानूनी नोटिस भेजे। मुझे आशा है गूगल इस शिकायत पर कार्यवाही करेगा। मुझे लगा कि इस प्रगति की सूचना आप सभी को देनी चाहिये।
Labels:
Google abuse,
Hindi blog,
Pankaj Oudhia,
Theft
Subscribe to:
Posts (Atom)