Showing posts with label आत्महत्या. Show all posts
Showing posts with label आत्महत्या. Show all posts

Thursday, August 2, 2007

चलो अब किसान दशक मनाए

बहुत मना लिये विशेष दिवस और माह
चलो अब किसान दशक मनाए
भारतीय कृषि को
उच्चतम सोपान तक पहुँचाए

भले ही अब तक विकास किसानो का
विनाश करता रहा
और किसानो के हिस्से के सुख से
अमीरो के घर भरता रहा

पर अब अंतिम गाँव तक
सही विकास की गंगा बहाए
बहुत मना लिये विशेष दिवस और माह
चलो अब किसान दशक मनाए
भारतीय कृषि को
उच्चतम सोपान तक पहुँचाए

विदेशो की तकनीक को धता बता
स्वदेशी तकनीक से हो खेती
किसानो से भी हम सीखे
इसमे ही भलाई दिखाई देती

किसानी भाषा को शोध की भाषा बनाए
बहुत मना लिये विशेष दिवस और माह
चलो अब किसान दशक मनाए
भारतीय कृषि को
उच्चतम सोपान तक पहुँचाए

घाटे का सौदा समझी जाने वाली
खेती अब उन्नत बने
ताकि नयी पीढी का इसी मे
मन लगे

फिर सदियो तक कोई किसान आत्महत्या की
सोच भी ना पाए
बहुत मना लिये विशेष दिवस और माह
चलो अब किसान दशक मनाए
भारतीय कृषि को
उच्चतम सोपान तक पहुँचाए

पंकज अवधिया ‘दर्द हिन्दुस्तानी’

(c) सर्वाधिकार सुरक्षित

Sunday, May 27, 2007

मै सोचता हूँ

क़ाश! जहरीले रतनजोत पर बहाया जा रहा पैसा
विदर्भ के किसानो को मिल जाता
क़र्ज तले दबे भूमि पुत्रो का
चेहरा खिल जाता

क्रिकेट मे बह रहा देश का पैसा
कुछ पल के लिये विदर्भ की ओर बह जाता
तो कर्ज मे दबा,
परिवार प्रमुख जीवित रह जाता

वायु यानो मे रोज सफर करने वाला,
समय की कमी का रोना रोता नेता
क़ुछ देर घर मे रुकता,
और खर्च किसानो को देता

तो विदर्भ के घरो मे फिर चूल्हा जल जाता
क़र्ज तले दबे भूमि पुत्रो का
चेहरा खिल जाता

दाता ही ना होगा तो हमे खिलायेगा कौन,
अपने सुख के लिये,
क्यो है हम इस पर मौन

क़रगिल के लिये जो जस्बा दिखाया था
उसी की अब फिर है जरुरत
ओ युवाओ! तुम्ही बदल सकते हो,
इस देश की सूरत

अन्नदाता को आदर देने वाला देश ही
फलता-फूलता है
अपने देश की तरह जहाँ रोज किसान
फांसी मे नही झूलता है

कह रहा हूँ आपको अपना जानकर
दूसरा होता तो कह ना पाता

क़ाश! रतनजोत पर बहाया जा रहा पैसा
विदर्भ के किसानो को मिल जाता
क़र्ज तले दबे भूमि पुत्रो का
चेहरा खिल जाता

पंकज अवधिया ‘दर्द हिन्दुस्तानी’