Sunday, May 31, 2009

आगे से पतंग की तरह, पीछे से मछली की तरह. एक और अनोखा जीव


19 जून, 2008 को रायपुर से प्रकाशित होने वाले दैनिक छत्तीसगढ की ओर से यह चित्र मुझे भेजा गया इसके विषय मे जानने के लिये। मैने तो उन्हे जवाब भेज दिया जिसे उन्होने अपने अखबार मे प्रकाशित कर दिया।


आप यदि इस विषय मे जानते हो तो बताये।


मैने ये जानकारी भेजी।

इस कीट का वैज्ञानिक नाम एक्टीयस सेलेन है। यह व्यस्क नर का चित्र है। इसे सामान्य भाषा मे लूना मोथ या एशियन मून मोथ कहा जाता है। इसका हिन्दी नाम चन्द्र कीट भी है। इसकी इल्ली बहुत सी आर्थिक महत्व की वनस्पतियो को नुकसान पहुँचाती है। हिमाचल मे पापुलर के पेड को यह नुकसान पहुँचाती पायी गयी है। जैव-विविधता से परिपूर्ण पश्चिमी घाट मे भी इसे देखा गया है। कीटो से पारम्परिक औषधि के निर्माण और उपयोग मे जुटे पारम्परिक चिकित्सक इस कीट की विभिन्न अवस्थाओ का प्रयोग करते है।

© सर्वाधिकार सुरक्षित

चित्र का सर्वाधिकार दैनिक छत्तीसगढ के पास है।

ये कौन चित्रकार है? एक और अद्भुत जीव


13 जुलाई, 2008 को रायपुर से प्रकाशित होने वाले दैनिक छत्तीसगढ की ओर से यह चित्र मुझे भेजा गया इसके विषय मे जानने के लिये। मैने तो उन्हे जवाब भेज दिया जिसे उन्होने अपने अखबार मे प्रकाशित कर दिया।


आप यदि इस विषय मे जानते हो तो बताये।


मैने ये जानकारी भेजी।


"यह एटलस मोथ है जिसका वैज्ञानिक नाम एट्टाकस एटलस है। इसे विश्व का सबसे बडा मोथ कीट माना जाता है जिसके पंखो का पृष्ठ क्षेत्र 65 वर्ग इंच होता है। पंखो का फैलाव 10-12 इंच का होता है। भारत मे गैर-व्यवसायिक स्तर पर इसे पाला जाता है रेशम के लिये। इससे प्राप्त रेशम को फगारा रेशम कहा जाता है। इससे रेशम टूटे रेशो के रुप मे निकलता है। यह टिकाऊ होता है। ताइवान मे इसके कोकून का प्रयोग पर्स के रुप मे होता है। इसकी मादा एक विशेष प्रकार की गन्ध उत्सर्जित करती है जिसकी गन्ध से नर मीलो दूरी से खीचे चले आते है। नर तक गन्ध पहुँचे इसलिये वे ऐसी शाखाओ मे बैठती है जहाँ हवा तेज गति से बह रही होती है।"


© सर्वाधिकार सुरक्षित

Saturday, May 30, 2009

यह रही उस अजीबोगरीब जीव के बारे मे जानकारी

कल की पोस्ट मे दिख रहे अजीबोगरीब जीव के बारे मे तकनीकी जानकारी यह रही

"यह बेलास्टोमेटिड नर कीट है जो कि मादा द्वारा दिये गये अंडो को अपनी पीठ पर रखे हुये है। इन अंडो की देखरेख नर ही करेगा और मादा इसमे सहयोग करेगी। चित्र मे कीट के अग्र भाग पर जो छोटे लाल मकोडे दिख रहे है वे परजीवी है, नर के लिये भी और अंडो के लिये भी। "

Friday, May 29, 2009

क्या आपने ऐसा अजीबोगरीब जीव देखा है पहले?


16 सितम्बर, 2008 को रायपुर से प्रकाशित होने वाले दैनिक छत्तीसगढ की ओर से यह चित्र मुझे भेजा गया इसके विषय मे जानने के लिये। मैने तो उन्हे जवाब भेज दिया जिसे उन्होने अपने अखबार मे प्रकाशित कर दिया। आपको जवाब बताने से पहले मै आपके विचार भी जान लूँ।

Thursday, May 21, 2009

मुक्तांगन मे द्विवेदी जी और पाबला जी के सुपुत्र








(सभी चित्र: पंकज अवधिया)

आप भी पधारे छत्तीसगढ। हम ले चलेंगे आपको भी ऐसी अनगिनत जगहे।

Friday, March 6, 2009

बापू की निज वस्तुओ के बाद अब पारम्परिक धान की वापसी भी जरुरी

"इन बातो से यह स्पष्ट होता है कि विदेशो तक छत्तीसगढ का धान तो पहुँच गया पर इससे सम्बन्धित पारम्परिक ज्ञान नही पहुँचा। बडी विचित्र स्थिति है। हमारे पास ज्ञान है पर पारम्परिक धान नही और उनके पास हमारा धान है पर वे उसके चमत्कारिक उपयोग से अंजान है। यही बात मुझे शोध पत्रो के माध्यम से इस ज्ञान को प्रकाशित करने से रोकती रही है। आमतौर पर होता यह है कि पारम्परिक ज्ञान जिनके पास धान और धन है उनके पास पहुँचता है। पर इस बार हमे उल्टा करना होगा। कोहिनूर हीरे की वापसी की माँग की तरह अब छत्तीसगढ के परम्परिक चिकित्सको और किसानो को अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थानो से अपना औषधीय धान वापस माँगना होगा। ताकि इसके पारम्परिक चिकित्सकीय ज्ञान के उपयोग से न केवल यहाँ के लोग रोगमुक्त हो सके बल्कि इस ज्ञान से पूरी दुनिया को रोगमुक्त करके यहाँ के किसान पीढीयो तक धान से लाभार्जन कर सके। "


पूरा लेख यहाँ पढे

कब होगा छत्तीसगढ मे “औषधीय धान क्रांति” का सूत्रपात?
- पंकज अवधिया

Tuesday, February 17, 2009

साहसी मनटोरा, आतंकवादियो के लिये आतंक की रानी

भारत मे विज्ञान कथाओ का टोटा है। ऐसी विज्ञान कथाए जो मजे मजे मे ही विज्ञान सीखा दे, बता दे। साहसी मनटोरा छत्तीसगढ के सुदूर भाग की एक आम सी दिखने वाली लडकी है जो गाँव और आस-पास के जंगलो से सीखी सीधी सरल बातो से दुनिया भर की समस्याए सुलझाने निकली है। चाहे आतकवादियो के कब्जे से गाँव को निकालना हो या आस्ट्रेलिया के जंगलो मे लगी आग को बुझाना हो, दुनिया भर मे मनटोरा को बुलाया जाता है। मनटोरा जिसे प्यार से उसके साथी “नोनी (Nonee)” पुकारते है, भारतीय विज्ञान कथामाला “Brave Mantora” की मुख्य नायिका है।

कथाओ के सारांश मै एक नये ब्लाग के माध्यम से प्रस्तुत कर रहा हूँ। शीघ्र ही इस कथामाला को आप बाजार मे पुस्तक के रुप मे देख पायेंगे। इस कथामाला की एक कथा “Brave Mantora, a terror queen for terrorists.” के विषय मे जानने के लिये इस कडी मे पधारे।

http://indiansciencefiction.blogspot.com/2009/02/brave-mantora-terror-queen-for.html